best news portal development company in india

पटना में 77वें गणतंत्र दिवस पर बिहार पुलिस मुख्यालय में भव्य समारोह, गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने किया झंडोत्तोलन

SHARE:

पटना में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन के प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 11:10 बजे झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी और बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने तिरंगे को सलामी दी।


समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को न्यायालय से सख्त सजा दिलाना ही पुलिस की पहली और आखिरी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक भी अपराधी नहीं छूटना चाहिए और हर हाल में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।
गृह मंत्री ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस की सराहना की और अधिकारियों एवं जवानों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर डीजीपी विनय कुमार, अपर मुख्य गृह सचिव अरविंद चौधरी, डीजी कुंदन कृष्णन, एडीजी सीआईडी पारस नाथ, एडीजी कमजोर वर्ग अमित कुमार जैन सहित पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Magadh News
Author: Magadh News

Leave a Comment

Orpheus Financial
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई