best news portal development company in india

पटना मध निषेध की बड़ी करवाई बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब बरामद:- सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश

SHARE:

 

 

पटना:-बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबारी और तस्कर लाल पानी की खेप को लाने से बाज नहीं आ रहे हैं।पटना मध् निषेध उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी करवाई करते हुए ।दो चार पहिया वाहनों के साथ कुल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है वही कुल 32 कार्टन लगभग 275 लीटर विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है ।इस मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए पटना मध् निषेध उत्पाद विभाग सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित ज़करियापुर इलाके के एक गोदान से अवैध शराब के भंडारण करने और तस्करी करने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद मध निषेध उत्पाद विभाग पटना के इंस्पेटर नरेंद्र कुमार,ASI राकेश कुमार सिंह, ASI मनीष कुमार,सिपाही पुरुषोत्तम कुमार, विवेक कुमार, अमरेश कुमार सहित अन्य गठित टीम को रवाना किया गया जिस दरम्यान ओम साईं गेस्ट हाउस के अंडरग्राउंड बने गोदाम में घेराबंदी कर छापेमारी की गई जिस दौरान 4 लोगों विजय कुमार ,रंजीत कुमार ,आलोक कुमार और सुनील कुमार को एक ब्रेजा कार और पिकअप वैन के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार में 3 लोग हाजीपुर और एक पटना निवासी है।बरामद अवैध शराब की कीमत साढ़े 3 लाख के लगभग आंकी गई है।फिलहाल पटना मध निषेध उत्पाद विभाग की टीम अब इस तस्करी के असल खिलाड़ियों की जानकारी जुटने में लगी है।।

Magadh News
Author: Magadh News

Leave a Comment

Orpheus Financial
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई