best news portal development company in india

पटना: पुलिस कॉलोनी में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुए अपराधी

SHARE:

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर महिला से चेन छिनतई की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

 

पीड़िता पुलिस कॉलोनी के पास पिंकी बुटीक और कपड़ों की दुकान चलाती हैं। घटना के समय वह रोज़ की तरह अपनी दुकान के समीप टहल रही थीं। तभी हेलमेट पहने दो युवक एक बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंचे और रास्ता देने की बात कहकर महिला को बातचीत में उलझा लिया।

इसी दौरान पीछे बैठे अपराधी ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में रखे चाकू से डराया और दोनों अपराधी तेज़ी से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Magadh News
Author: Magadh News

Leave a Comment

Orpheus Financial
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई