best news portal development company in india

मकर संक्रांति पर नितिन नवीन के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

SHARE:

मकर संक्रांति पर नितिन नवीन के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री नितिन नवीन एवं उनके परिवार को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक अंदाज़ में तिलकुट, दही-चूड़ा सहित पर्व से जुड़े व्यंजनों का स्वाद लिया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व भारतीय संस्कृति की एकता और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का माहौल उत्सवपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।

Magadh News
Author: Magadh News

Leave a Comment

Orpheus Financial
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई